Posts Tagged ‘Facebook’

aap

फ़ेसबुक पर लाइक्स में भाजपा-कांग्रेस से कहीं आगे है आम आदमी पार्टी, नेताओ में वसुंधरा राजे सिरमौर 

राजस्थान विधानसभा में चुनाव परिणाम भले जो हो, फ़ेसबुक पर भाजपा और कांग्रेस आप आदमी पार्टी से पिछड़ती नज़र आ रही है। फ़ेसबुक पर आप आदमी पार्टी की पहुँच भाजपा से लगभग तीन गुणी है। अगर फ़ेसबुक लाइक्स का पैमाना लिया जाए तो भाजपा की राजस्थान इकाई के लाइक्स की संख्या महज़ एक लाख 71 हज़ार 982 है जबकि राजस्थान कांग्रेस के पेज पर लाइक्स की संख्या दो लाख 14 हज़ार 427 है।

वहीं इन दोनो पार्टियों को काफ़ी पीछे छोड़ते हुए आप आदमी पार्टी की राजस्थान इकाई के फ़ेसबुक पेज पर लाइक्स की संख्या तीन लाख छः हज़ार 786 है। इसी प्रकार पार्टी प्रमुखों के पेज की बात करे तो उसमें में भी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ कुमार विश्वास के पेज के पर 33 लाख 46 हज़ार 810 लाइक है जो कांग्रेस के अशोक गहलोत के पेज पर 11 लाख 75 हज़ार 382 लाइक और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पाइलट के पेज पर लाइक की संख्या महज़ 6 लाख 31हज़ार 18 ही है, वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के पेज पर लाइक्स की संख्या मात्र दो लाख सात हज़ार 913 ही है।

bjp

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से आगे निकले पार्टी के विद्रोही नेता

फ़ेसबुक लाइक्स के मामले में भाजपा में बग़ावत के सुर साध रहे विधायक घनश्याम तिवाड़ी अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष समेत Screen Shot 2017-07-06 at 10.37.38 AMदूसरे सभी नेताओ से आगे चल रहे है। फ़ेसबुक पर उनके पेज पर लाइक्स का आँकड़ा दो लाख 14 हज़ार 427 है, जबकि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के पेज लाइक्स महज़ दो लाख सात हज़ार 913 है जबकि गुलाब चंद कटारिया के पेज पर 16 हज़ार 93, यूनुस खान के तीन हज़ार 82, अरुण चतुर्वेदी के 23 हज़ार 226, अशोक लाहोटी के एक लाख दो हज़ार 599, प्रभुलाल सेनी के 24 हज़ार 404 लाइक ही है। भाजपा नेताओ में केवल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हीघनश्याम तिवाड़ी से आगे चल रहीं है। वसुंधरा के पेज पर लाइक्स की संख्या 79 लाख 15 हज़ार 579 है।

 

cong